रणवीर सिंह मालदीव पर ट्वीट करके हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- मोए मोए

Ranveer Singh

मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी पर अपने ट्वीट के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल उन्होंने भारत की सुंदरता की तारीफ के लिए एक पोस्ट किया। साथ में यहां के टूरिजम को प्रमोट किया। ट्वीट के साथ जो तस्वीर लगी थी उस पर कुछ लोगों ने कमेंट्स करने शुरू किए। इसके बाद रणवीर को पोस्ट डिलीट करना पड़ा। अब उन्होंने बिना फोटो के पोस्ट किया है।

मालदीव के मंत्रियों ने भारत के खिलाफ जो अपमानजनक बातें कहीं उस पर कई लोगों के रिऐक्शंस आ रहे हैं। बॉलीवुड सिलेब्स भी अब अपने इस फेवरिट हॉलिडे डेस्टिनेशन का विरोध कर रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह को ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने भारत और अपने देश की संस्कृति पर एक ट्वीट किया। लोगों ने इस पर कमेंट्स किए कि ये तो मालदीव की तस्वीर है। इस पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। अब लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

लोग बोले- वो मालदीव है

रणवीर (Ranveer Singh) ने लिखा, इस साल 2024 में चलिए भारत को एक्सप्लोर करते हैं और अपने देश की संस्कृति का अनुभव लेते हैं। हमारे देश की खूबसूरती और बीचेज में बहुत कुछ एक्सप्लोर और देखने को है। इसके साथ रणवीर ने तस्वीर भी लगाई थी। कुछ लोगों ने इंटरनेट सर्च के स्क्रीनशॉट डालकर लिखा कि रणवीर जिसकी खूबसूरती दिखा रहे हैं वो मालदीव है।

पीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर एक्शन, मालदीव के राजदूत को भारत को भेजा समन

इसके बाद रणवीर (Ranveer Singh)ने फोटो डिलीट करके फिर से पोस्ट किया, इसमें कोई तस्वीर नहीं थी। रणवीर को इस पोस्ट पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, रणवीर सिंह मालदीव की तस्वीर डालकर लक्षद्वीप को प्रमोट कर रहे हैं। अब पोस्ट डिलीट कर दिया। मोये-मोए।

VishwaJagran News